व्यापार
22-Jan-2026
...


- नवंबर 2025 तक कुल एनआरआई जमा 168.23 अरब डॉलर हुआ नई दिल्ली (ईएमएस)। अप्रैल–नवंबर 2025 के दौरान प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) द्वारा भेजा गया धन 26.56 प्रतिशत घटकर 9.2 अरब डॉलर रह गया। यह राशि पिछले साल इसी अवधि में 12.55 अरब डॉलर थी। हालांकि, नवंबर 2025 तक कुल एनआरआई जमा 168.23 अरब डॉलर रहा, जो नवंबर 2024 के 162.69 अरब डॉलर से अधिक है। एनआरआई जमा तीन प्रकार की होती हैं- एफसीएनआ (बी), एनआरई और एनआरओ। अप्रैल–नवंबर 2025 में एफसीएनआर (बी) में 1.86 अरब डॉलर का प्रवाह आया, जो पिछले साल 6.31 अरब डॉलर था। एनआरई जमा में 4.26 अरब डॉलर का प्रवाह हुआ, जबकि एनआरओ जमा में 3.09 अरब डॉलर आया। नवंबर 2025 में एफसीएनआर (बी) में कुल जमा 34.67 अरब डॉलर, एनआरई में 100.50 अरब डॉलर और एनआरओ में 32.80 अरब डॉलर थी। विशेषज्ञों के अनुसार नए प्रवाह में गिरावट के बावजूद पहले जमा की वजह से कुल जमा अभी भी स्थिर है।