अंतर्राष्ट्रीय
22-Jan-2026


सिडनी(ईएमएस)। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के एक कस्बे में हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना भारतीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे हुई। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मामले की जांच जारी है और आरोपी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने और स्थानीय निवासियों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। स्थानीय मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक आरोपी अब तक फरार है। विनोद उपाध्याय / 22 जनवरी, 2026