क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में रंगमंचों के निर्माण के लिए सांसद निधि से 31 लाख की राशि स्वीकृत की है। मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा पर 7 भाजपा मंडलों के क्षेत्रों में ये निर्माण कराए जाएंगे। गांवों में होने वाले सांस्कृतिक और सामूहिक कार्यक्रमों के लिए इनका निर्माण किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा पर 29 रंगमंचों के निर्माण कार्य किया जाएगा। रंगमंच निर्माण के लिए 50 हजार से एक लाख रुपए तक की राशि स्वीकृत की गई है। मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों एवं वार्डवासियों ने सांसद का आभार माना है। ईएमएस/मोहने/ 22 जनवरी 2026