क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर कांग्रेस शहर में पांच स्थानों पर देश के राष्ट्रीय ध्वज को फहराएगी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे। झंडा वंदन के साथ ही राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान भी होगा। गणतंत्र दिवस पर सुबह 7.15 बजे कांग्रेस भवन में,7.30 बजे महात्मा गांधी चौक पर झंडा वंदन किया जाएगा। सुबह 7.45 बजे गोलगंज में पंडित मोतीलाल नेहरूजी की प्रतिमा, सुबह 8 बजे छोटी बाजार में जय स्तंभ के पास और 8.30 बजे गांधी गंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष ध्वज फहराया जाएगा। ईएमएस/मोहने/ 22 जनवरी 2026