लेख
25-Jan-2026
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, माघ शुक्ल पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रास्त पूर्वे तिथी अष्टमी, सोमवासरे, अश्वनी नक्षत्रे, सा/शु 52/29 योगे, विवकरणे, मेष की चंद्रमा, भद्रा 2/08 , मूल समाप्त दिन 12/12 धान्य छेदन व्यापार तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक, योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता, शासक, प्रशासक, शिक्षक लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिन्सपल तथा कवि लेखक, विधायक एवं अधिकारी होगा। मेष राशि :- मानप्रतिष्ठा बाल बाल बचे, कार्य व्यवसाय गति उत्तम, स्त्री वर्ग से क्लेश होगा। वृष राशि :- धन प्राप्ति के योग बनेंगे, नवीन मैत्री व मंत्रणा प्राप्त होगी, ध्यान अवश्य रखें। मिथुन राशि :- इष्ट मित्र वर्ग सहायक रहे, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि होवे तथा कार्य बनेंगे। कर्क राशि :- सामाजिक मान प्रतिष्ठा, कार्य कुशलता, संतोषजनक रहे, कार्य बनने लगेगे। सिंह राशि :- परिश्रम से समय पर सोचे कार्य पूर्ण होंगे तथा व्यवसाय गति उत्तम होगी। कन्या राशि :- अधिकारियों का समर्थन फलप्रद रहे, कार्यकुशलता से संतोष होगा, कार्य बनें। तुला राशि :- दैनिक व्यवसाय गति उत्तम तथा व्यवसायिक चिन्ताएं कम अवश्य होगी। वृश्चिक राशि :- कार्य वृत्ति में सुधार होगा, असमंजस तथा सफलता न मिलें कार्य अवरोध होगा। धनु राशि :- स्थिति अनियंत्रित रहे तथा नियंत्रण करना आवश्यक होगा, कलह से बचें। मकर राशि :- मानसिक खिन्नता एवं स्वभाव में मानसिक उद्विघ्नता रहे। कुंभ राशि :- योजनाएं फलीभूत हो, विघटनकारी तत्व आय को परेशान अवश्य करेगा। मीन राशि :- मनोबल उत्साह वर्धक हो, कार्य कुशलता से संतोष हो। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका