राष्ट्रीय
25-Jan-2026


90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 2005 में पद्म भूषण दिया गया था नई दिल्ली(ईएमएस)। सीनियर पत्रकार और लेखक मार्क टली का रविवार को दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 90 साल के थे। मार्क टली पिछले कुछ समय से बीमार थे और पिछले एक हफ्ते से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। सतीश जैकब ने बताया कि मार्क का रविवार दोपहर मैक्स अस्पताल, साकेत में निधन हो गया। मार्क टली का जन्म कोलकाता में हुआ था। वह 22 साल तक बीबीसी के नई दिल्ली ब्यूरो प्रमुख रहे। वह एक प्रसिद्ध लेखक भी थे और बीबीसी रेडियो 4 के प्रोग्राम समथिंग अंडरस्टूड के प्रजेंटेटर रहे। उन्हें 2002 में नाइट की उपाधि दी गई थी और 2005 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था। मार्क टली ने भारत पर कई किताबें लिखीं, जिनमें नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया, इंडिया इन स्लो मोशन और द हार्ट ऑफ इंडिया शामिल हैं। विनोद उपाध्याय / 25 जनवरी, 2026