क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, महानगर इंदौर पर आयोजित झंडा वंदन कार्यक्रम में शहर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर देश और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में सभी साथियों के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मधु वर्मा, विधायक महेंद्र हडिया, सुदर्शन गुप्ता, श्रीमती उमा शशि शर्मा, हरिनारायण यादव, कैलाश शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 26 जनवरी 2026