शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, माघ शुक्ल पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रास्त पूर्वे तिथी एकादशी, गुरुवासरे, मृगशिरा नक्षत्रे, ऐंग योगे, विव करणे, वृष की चंद्रमा, भद्रा 14/50 जया एकादशी व्रत शुभकारी तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ व उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग बुद्धिमान, जिद्दी, हठी, योगी, भोगी तथा कमीशन एजेंट दलील तथा बैंक कर्मचारी, मैनेजर प्रबंधक तथा कैशियर, लेखापाल, किराना कपड़ा, व्यापारी तथा उद्यमी कवि तथा वक्ता होगा। मेष राशि :- किसी आरोप से बचिए, मान प्रतिष्ठा प्रभुत्व वृद्धि में आंच आ सकती है। वृष राशि :- कुछ बाधाएं कष्टप्रद हो, स्त्री शरीर कष्ट करोबार में बाधा होगी। मिथुन राशि :- स्त्री वर्ग से कष्ट, चिन्ता व्यावसायिक कार्यों में आरोप से अवश्य ही बचेंगे। कर्क राशि :- दैनिक व्यवसाय, गतिमंद रहे, असमर्थता का वातावरण बना ही रहेगा। सिंह राशि :- व्यर्थ धन व्यय, दूसरों के कार्यो में हस्तक्षेप करने से हानि होगी। कन्या राशि :- विशेष कार्य स्थिगित रखें, फिर भी सब कार्य सफलता पूर्वक चलेगा। तुला राशि :- आशानुकूल सफलता से हर्ष, दैनिक व्यवसाय गति उत्तम बनी रहेगी। वृश्चिक राशि :- अधिकारियों का मेल मिलाप फलप्रद, कार्य योजना की चिन्ता बनी रहेगी। धनु राशि :- विशेष कार्य स्थिगित रखे, परिश्रम में सफलता कार्य व्यवसाय उत्तम हो। मकर राशि :- मनोबल उत्साह वर्धक हो, कार्य गति में सुधार योजना अवश्य बनेगी। कुंभ राशि :- कार्य क्षमता में बाधा, अचानक असमर्थता का वातावरण बना ही रहेगा। मीन राशि :- अर्थ व्यवस्था में संतोष, सुख, धन, समृद्धि के साधन अवश्य जुटाए। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका