कोरबा (ईएमएस) कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा थाना अंतर्गत थाना चौक से इमलीछापर रेलवे फाटक के बीच बेकाबू होकर पिकअप पलटने की घटना में घायल हुई महिला मजदूर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार कुसमुंडा खदान में निर्माणाधीन कांटाघर से काम करने के बाद गंगानगर के मजदूर एक पिकअप में लौट रहे थे। इस दौरान सामने से मालवाहक को आते देख अनियंत्रित हो पिकअप पलट गई। घटना में पिकअप में सवार मजदूर किनारे में स्थित नाली में गिर गए, जिसमें 3 महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप का चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान इनमें से एक महिला मजदूर की मृत्यु हो गई। दो अन्य महिला मजदूर का उपचार जारी है।