राज्य
29-Jan-2026


जबलपुर (ईएमएस)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर नगर निगम में प्रात: 11 बजे राष्ट्र के अमर शहीदों को राष्ट्र द्वारा मौन श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार अपर आयुक्त विद्यानंद बाजपेय ने समस्त विभागीय प्रमुख एवं कर्मचारियों को प्रात: 10:50 बजे निगम प्रांगण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने आदेश जारी किया है। सुनील साहू / मोनिका / 29 जनवरी 2026/ 02.26