राज्य
29-Jan-2026


इन्दौर (ईएमएस) श्रीगुरु गोबिंद सिंह मार्ग स्थित गुरुद्वारा खालसा बाग में आज 30 जनवरी से सिख समाज का तीन दिवसीय गुरमत समागम आयोजित किया जा रहा है। यह समागम संत बाबा तारा सिंह (सरहाली साहिब) वालों की सालाना याद में समर्पित एवं धनश्री गुरु हरिराय साहिब महाराज के प्रकाश गुरु पर्व की खुशी में बाबा घोला सिंह के मार्गदर्शन में होगा। खालसा बाग के सचिव देवेंद्रसिंह गांधी एवं जत्थेदार बाबा अमरीक सिंह ने बताया कि 30 जनवरी को शाम छह बजे से 11 बजे तक पहला एवं 31 जनवरी को सुबह 8 बजे से 12:45 बजे तक दूसरा दीवान सजेगा। विशेष गुरमत दीवान एक फरवरी को सुबह आठ बजे से दोपहर 3:15 बजे तक सजाया जाएगा। आनंद पुरोहित/ 29 जनवरी 2026