मनोरंजन
30-Jan-2026
...


-कहा- महिलाओं के साथ होने वाला शोषण और यौन उत्पीड़न इंडस्ट्री में गंभीर परेशानी मुंबई (ईएमएस)। साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के कल्चर से साफ इनकार कर दिया था और कहा था कि इंडस्ट्री आईने की तरह होती है, आप जो हो, वही दिखता है। अब उनके इसी बयान पर सिंगर चिन्मयी श्रीपादा ने पलटवार किया है। सिंगर की पोस्ट के बाद अब ये मुद्दा फिर चर्चा में आ गया। चिरंजीवी ने हाल ही में कहा था कि कास्टिंग काउच कोई सिस्टम नहीं है और यह सिर्फ व्यक्ति के व्यवहार पर निर्भर करता है। वहीं सिंगर ने कहा है ये सारी प्रॉब्लम्स किसी से छिपी नहीं है बल्कि बहुत आम है। इंडस्ट्री में आईं नई महिलाओं के लिए तो ये और भी मुश्किल होता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर चिन्मयी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कई बार महिलाओं से ‘फुल कमिटमेंट’ मांगकर उन्हें काम देने या नहीं देने के लिए डराया जाता है। इंडस्ट्री में इस शब्द का मतलब अक्सर महिलाओं के लिए अलग होता है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा था कि अगर कोई भी महिला ऐसी सोच रखती है कि कमिटमेंट का मतलब सिर्फ अपने काम के लिए अपना सौ फीसदी देना है, तो उसे गलत करार दिया जाता है। इतना ही नहीं, जिन लोगों के पास पावर है, वो महिलाओं पर अपना हक समझने लगते हैं। हद तो तब होती है, जब वह उनसे शारीरिक अहसान की उम्मीद करते हैं। इसकी वजह से कई बार महिलाओं को बहुत कुछ झेलना पड़ता है। चिन्मयी ने अपनी पोस्ट में कई खुलासे किए। उन्होंने लिखा कि एक अमेरिकी महिला म्यूजिशियन भारत आई थी, लेकिन उसके साथ स्टूडियो में बदसलूकी हुई। महिला ने मजबूर होकर खुद को साउंड बूथ में बंद कर लिया और बाद में इंडस्ट्री के एक सीनियर की मदद से वहां से खुद को बचाते हुए बाहर आईं। इसके बाद उसने कभी उस जगह पर काम नहीं किया। बता दें सिंगर चिन्मयी ने यह भी बताया कि कई ऐसे लोग हैं, जो बार-बार गलत हरकतें करते हैं और उन्होंने अपनी इन हरकतों से कोई फर्क भी नहीं पड़ता। वह आज भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाए घूम रहे हैं। महिलाओं के साथ होने वाला शोषण और यौन उत्पीड़न इंडस्ट्री में बहुत गंभीर परेशानी है, जिसे नजअंदाज नहीं किया जा सकता है। सिराज/ईएमएस 30 जनवरी 2026