क्षेत्रीय
30-Jan-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिवाजी नगर स्थित इंदिरा भवन प्रदेश मुख्यालय के सभा कक्ष में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नारायण सितलानी के संयोजन में मध्यप्रदेश भर से सेनानियों के वंशज एवं उत्तराधिकारियों ने आयोजन में भाग लिया। दो दिवसीय विराट आयोजन के प्रथम दिन मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, राज्यपाल सिंह, प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले, सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक अभिनाश भार्गव एवं प्रकोष्ठों के मध्यप्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर शहीद स्मरण सभा का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से किया गया। आमंत्रित अतिथियों ने सत्कार के पश्चात अपने उद्बोधन में अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। आयोजन में दो प्रस्ताव को अशोक सिन्दु, बीके चोन्गले को ने वचन कर पारित किए गए एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। जबलपुर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज एवं कांग्रेस नेता मनोज नामदेव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन में जबलपुर से सेनानियों के वंशजगण राजेन्द्र रज्जू सराफ, सुश्री प्रीति चौधरी, नारायण शर्मा, अलकेश गुप्ता, ओम शर्मा, अशोक यादव, केशन चौरसिया, श्याम सोलंकी, ओमप्रकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जबलपुर से प्रतिनिधि सम्मिलित हुए जिन्हें सम्मानित किया गया। सुनील साहू / मोनिका / 30 जनवरी 2026