क्षेत्रीय
31-Jan-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। केंद्रीय बजट के साथ विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा ने केन्द्रीय बजट प्रचार अभियान के लिए जिला टोली बनाई गई है। गत दिवस एक बैठक जिला अध्यक्ष ने ली। शेषराव यादव ने केंद्रीय बजट 2026 के जनहितकारी प्रावधानों के प्रभावी प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने योजना, क्रियान्वयन, मीडिया, सोशल मीडिया तथा अन्य जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से बजट की विशेषताओं को आमजन तक पहुँचाने की रणनीति पर मार्गदर्शन दिया। जिला टोली के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला सहसंयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, सहसंयोजक एवं पूर्व जिला मंत्री अनुज पाटकर, सहसंयोजक एवं व्यापारी प्रकोष्ठ से नीरज भारद्वाज, अशोक संचेती, बजट प्रचार टोली के मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, टोली के सोशल मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा इस दौरान उपस्थित रहे। अमित ठेंगे चौक पर होगा बजट श्रवण भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विजय पाण्डेय ने बताया कि एक फरवरी को सुबह 10 बजे शहीद मेजर अमित ठेंगे चौक पर बजट श्रवण कार्यक्रम रखा गया है। इससे केंद्रीय बजट के सीधे प्रसारण को सुना व देखा जाएगा। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, महापौर विक्रम अहाके सहित भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद रहेंगे। इसके बाद 1 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक मंडल स्तर तक केंद्रीय बजट से संबंधित कार्यक्रम होंगे। ईएमएस/मोहने/ 31 जनवरी 2026