क्षेत्रीय
31-Jan-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। गुरैया स्थित सब्जी मंडी में लगने वाले साप्ताहिक जैविक हाट बाजार शनिवार को लगा। इस सप्ताह आम लोगों के साथ कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक भी सब्जी मंडी पहुंचे और यहा सब्जियों सहित अन्य जैविक उत्पाद खरीदे। गौरतलब है मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश पर जिले में साप्ताहिक जैविक प्राकृतिक हाट बाज़ार शुरू किया गया है। अधिकारियों ने जैविक सब्जय़िाँ, फल आदि जैविक उत्पादों की खऱीदी की एवं शासन प्रशासन द्वारा प्रारम्भ किये गये इस साप्ताहिक जैविक हाट को शहरवासियों के लिये अत्यंत उपयोगी बताया। शुद्ध सब्जियों के अलावा फल, अनाज, मिलेट्स और विभिन्न प्रकार के आटे सहित अनेक जैविक उत्पाद यहंा उपलब्ध हो रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भी जमकर खरीदी की। हर सप्ताह यहंा स्टाल बढ़ रहे हैं। जैविक सब्जियां उगा रहे किसान अब शनिवार को यहां अपनी उपज लेकर यहां आ रहे हैं। ईएमएस/मोहने/ 31 जनवरी 2026