क्षेत्रीय
01-Feb-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा-उरगा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोरबा से चांपा की ओर से जाने पर फोरलेन सड़क की एंट्री पॉइंट पर हादसे का डर बना हुआ है। चांपा की ओर से आने वाले वाहन और उरगा की और से चांपा जाने वाले वाहन आमने-सामने हो जाते हैं। मोड़ पर कई बार वाहनों की टक्कर भी हो चुकी है। इसके आगे ही इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की फोरलेन सड़क गुजरी है। इस वजह से यहां चौराहा वाहनों की पार्किंग से वाहन चालक धोखा खा जाते हैं। बाहर से आने वाले लोग कोरबा की ओर जाने के बजाय फोस्लेन में सीधे निकल जाते हैं। सड़क फोस्लेन रिंग रोड पर जाकर समाप्त हो जाती है। यहां स्पष्ट संकेतक लगाने की जरूरत महसूस की जा रही हैं।