कोरबा (ईएमएस) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कोरबा ग्रामीण संभाग के तहत बरपाली वितरण केंद्र ग्राम पकरिया और भैसमा में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, जनपद अध्यक्ष अशोक बाई कंवर और बिजोमती राठिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया, जनपद सदस्य नीता यादव, भूपेंद्र सिंह कंवर, सरपंच संघ अध्यक्ष विश्राम कंवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा उप संभाग के सहायक अभियंता चंद्र कुमार राठौर ने की। उन्होंने वितरण कंपनी की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। विधायक श्री राठिया ने कहा कि पावर कंपनी की सेवा का सभी को लाभ मिल रहा है। सौर ऊर्जा भविष्य की जरूरत है। उन्होंने कहा की आमजनों को बिजली से जुड़ी योजनाओं को अपनाकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। यशवंत राठौर ने पावर वितरण कंपनी के 25 वर्षों के सेवा की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री कुसुम योजना और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देते हुए लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 2 साल तक नियमित बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को पावर कंपनी की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पकरिया सरपंच लीलावती कंवर, भैसमा सरपंच संजय सिंह कंवर, अजय कंवर, कमलेश अनंत, बरपाली की कनिष्ठ अभियंता सलोनी टोप्पो, डोमन कौशल, रामकृष्ण राव, लाइन कर्मचारी दिनेश कुमार, विजय, राजू यादव, दिनेश, दीपक, किंडो, हरीश, अभिषेक, कमलेश, रूपनारायण, अतुल, हेमंत, सुखसेन, तरुण, राजेंद्र आदि सहित अन्य उपस्थित थे।