क्षेत्रीय
01-Feb-2026
...


ब्यावरा(ईएमएस) गत दिवस सिटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने अपने पुत्र देवरत धाकड़ का जन्मदिन पारंपरिक आयोजनों से हटकर शहर की सामाजिक संस्था खुशियों के ओटले में जरूरतमंद बच्चों और गरीब आश्रित लोगों के बीच मनाया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मिठाई खिलाई गईं तथा निर्धन व असहाय लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसर केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित नहीं रहने चाहिए। यदि इन पलों को जरूरतमंद, असहाय और गरीब लोगों के साथ साझा किया जाए तो सच्ची खुशी और आत्मसंतोष मिलता है। इससे समाज में भाईचारे और मानवीय मूल्यों को भी बल मिलता है।-निखिल कुमार (ब्यावरा)1/2/2026