क्षेत्रीय
01-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। सिहोरा थानान्तर्गत कल एक होटल में चाय पीने रूके एक व्यक्ति की मोटर साइकिल में टंगे बैग में रखे ढाई लाख रूपये किसी ने पार कर दिये। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कराने पर दो अज्ञात महिलाएं मोटर साइकिल के पास संदिग्ध हालत में दिखाई दे रही हैं संभवत: दोनों महिलाओं ने अपने मोटर साइकिल चालक साथी के साथ उक्त घटना को अंजाम दिया है। सिहोरा पुलिस ने बताया कि ग्राम सिजहरी बहोरी बंद कटनी निवासी देव सिंह लोधी की बहन की शादी ६ फरवरी को होना है उसने शादी के लिए अपने रश्ते के चाचा जयप्रकाश सिंह से ढाई लाख रूपए उधार मांगे थे। कल देव सिंह अपने चाचा जयप्रकाश सिंह, सलमान खान एवं जहान सिंह के साथ पैसे निकलवाने सिहोरा स्टेट बैंक शाखा गया था जहां से ढाई लाख रूपए की कुल दस गड्डी निकाल कर चाचा ने देव सिंह को दे दी थी जिसे उसने अपने कपड़े के थेले में रख लिया था। थैले को मोटर साइकिल में टांगने के बाद देव सिंह तथा उसका चाचा जयप्रकाश सिंह मोटर साइकिल में बैठकर सेवाराम होटल पहुंचे उनके पीछे सलमान खान व जहानसिंह दुसरी मोटर साइकिल से पहुंचे थे। दोपहर लगभग सवा बारह बजे अपनी मोटर साइकिल होटल के सामने खड़ा कर चाय आर्डर देने के लिए चला गया था एक मिनिट में बाद पलटकर देखा तो मोटर साइकिल में टंगे कपड़े के थैले में रखे ढाई लाख रूपये व पास बुक गायब थी । घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कराने पर में पता चला कि दो अज्ञात महिलाएं मोटर साइकिल के आसपास दिखायी दे रही हैं जिन्होंने अपनी मोटर साइकिल चालक साथी के साथ मिलकर पैसे वाला थैला चोरी कर लिया था। सुनील साहू / मोनिका / 01 फरवरी 2026