जबलपुर (ईएमएस)। रांझी थानान्तर्गत चन्द्रलोक परिसर मानेगांव में कल एक महिला ने घर में चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। रांझी पु़लिस ने बताया कि चन्द्रलोक परिसर मानेगांव निवासी शक्ति सिंह ठाकुर डीएससी नालंदा बिहार में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता है कल दोपहर लगभग 3 बजे वह अपनी मां की आंख का ऑपरेशन कराने राईट टाउन स्थित एक निजी अस्पताल आया था जहां से शाम को घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी लता कुमारी के कमरे का दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा किसी तरह खोला तो अंदर देखा कि उसकी पत्नी चुनरी से फांसी पर लटकी थी। सुनील साहू / मोनिका / 01 फरवरी 2026