दक्षिणा में हर घर से चाहिए एक स्वयंसेवक जबलपुर (ईएमएस)। बरगी खंड में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से साध्वी सरस्वती जी ने कहा की मैं आज आप सब से झोली फैला के दक्षिणा मांगती हूं। मुझे दक्षिणा में आपका धन, रुपया, पैसा दौलत कुछ नहीं चाहिए। मुझे दक्षिणा में आज बरगी वासियों से आस-पास क्षेत्रवासियों से जहां से लोग आए हैं उनसे एक संकल्प चाहिए कि संघ शताब्दी वर्ष के उत्सव में जितने सनातनी यहां बैठे हैं हर घर से एक स्वयंसेवक मुझे याने राष्ट्र के लिए दक्षिणा के रूप में समर्पित करेंगे lक्योंकि जिस प्रकार से माताओं डॉक्टर इंजीनियर आपके यहां का बेटा आईपीएस बन गया तो आपके कुल का भाग्य होगा लेकिन आपका बेटा अगर प्रचारक निकला तो आपके पूरे कुल का सौभाग्य होगा कि राष्ट्र धर्म समाज की रक्षा के लिए गया। आयोजन में विभाग प्रचारक आनन्द द्वारा संकल्प दिलाया गया की घर में आए हुए किसी भी व्यक्ति को जातिवाद के आधार पर व्यवहार नहीं होगा। मानव के रूप में आया है तो अतिथि देव के भाव से भारतीय संस्कृति के आधार पर उसका स्वागत सम्मान होगा l अपने घर में किसी भी वैवाहिक कार्यक्रम में किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में जन्मदिन पर वर्षगांठ पर एक पेड़ लगा कर पर्यावरण की रक्षा करेंगेl क्योंकि हमने कहा है यह समाज प्रकृति माना है। हमने अग्नि को देवता माना है। हमने पर्वतों पहाड़ों को भी पूजा है इसलिए समाज को बचाना है। हम जल की रक्षा करेंगे। घर में किसी भी प्रकार का प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे| हम सब भारत माता के पुत्र हैं। भारत को बचाने के लिए सीमा पर जवान देश के अंदर किसान अथर्ववेद में लिखा भूमि पुत्र इसलिए मेरे घर में कोई विदेशी सामान नहीं आएगा। हम भारत के माता के पुत्र हैं और हम सभी भारतीय नागरिक कर्तव्यों का पालन करेंगे।इस अवसर पर स्थानीय बच्चो ने व कलाकारो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दीं गौ पूजन कन्या पूजन किया अंत में भारत माता की आरती के साथ समापन किया | सुनील साहू / मोनिका / 01 फरवरी 2026/ 05.11