राज्य
01-Feb-2026


स्क्रीन शेयर करते ही क्रेडिट कार्ड से साढ़े 3 लाख उड़े जबलपुर (ईएमएस)। माढोताल थाना क्षेत्र में इंडियन कॉफी हाउस के कर्मचारी के साथ ऑनलाईन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है| जालसाज ने किसी ओर का रुप धारण कर उसे धोखा दिया और इंश्योरेंस की बातों में उलझाकार उसके खाते से 3 लाख 91 हजार 965 रुपए निकाल लिए| माढोताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटंगी वायपास नक्षत्र नगर निवासी इंडियन कॉफी हाउस के कर्मचारी रत्नेश कुमार के मोबाइल पर गत 21 जनवरी को सुबह 10.56 मिनिट पर व्हाटसएप कॉल आया, कॉल करने वाले ने बोला तुम्हारे क्रेडिट कार्ड से इंश्योरेंस का पैसा कटेगा| लिहाजा रत्नेश ने उसे जवाब दिया कि उसका पहले से ही इंश्योरेंस है, उसके बाद जालसाज ने उसे व्हाटसएप कॉल किया और बोला कि स्क्रीन शेयर करे| उसके स्क्रीन शेयर करने के कुछ देर बाद एचडीएफसी बैंक के खाता से लिंक उसके क्रेडिट कार्ड से 6 बार ट्रांजक्शन के माध्यम से 3 लाख 51 हजार 965 रूपये निकल गये। पुलिस ने लिखित शिकायत के बाद धारा 318(4), 319(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 01 फरवरी 2026/ 06.13