राज्य
01-Feb-2026


जबलपुर (ईएमएस)। सिविल लाइन थाना अंतर्गत ड्यूटी के दौरान एसएफ के डॉग स्क्वाड में पदस्थ आरक्षक अचानक बेहोश होकर गिरे और उनकी मौत हो गई| सिविल लाईन पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंटीन के सामने पुलिस लाईन निवासी 48 वर्षीय एसएफ बटालियन रक्षित केंद्र जबलपुर में डॉग स्क्वाड में पदस्थ आरक्षक कमोदर सिंह बागरी रविवार की सुबह लगभग 8.30 बजे ड्यूटी के दौरान डॉग को तैयार कर ग्राउंड में टहला रहे थे, तभी वह अचानक बेहोश होकर ग्राउंड में गिर गए| ग्राउंड में उपस्थित लोगों ने आरक्षक कमोदर को विक्टोरिया अस्पताल लेकर गये, जहां उपचार दौरान आरक्षक कमोदर सिंह बागरी की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 01 फरवरी 2026/ 06.05