क्षेत्रीय
01-Feb-2026
...


- ओलंपिक खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद करेंगे शुभारंभ गुना (ईएमएस)। नगरपालिका परिषद गुना द्वारा आयोजित 38वीं अखिल भारतीय स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मृति स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज 2 फरवरी 26 से होने जा रहा है। देश के प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट्स में शुमार इस प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय संजय स्टेडियम में किया जाएगा। दिग्गज हॉकी खिलाड़ी होंगे मुख्य अतिथि टूर्नामेंट का शुभारंभ एवं ध्वजारोहण दोपहर 1:30 बजे मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद (ओलंपियन एवं मेजर ध्यानचंद लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्डी) द्वारा संपन्न होगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता करेंगी। देशभर की टीमें दिखाएंगी दम संजय स्टेडियम में होने वाले इस गोल्ड कप टूर्नामेंट में देश की नामी हॉकी टीमें शिरकत करेंगी। नगरपालिका परिषद के समस्त पार्षदों ने खेल प्रेमियों और नागरिकों से इस गरिमामयी आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। टूर्नामेंट के माध्यम से गुना में एक बार फिर हॉकी का जादू सिर चढ़कर बोलेगा। सीताराम नाटानी