क्षेत्रीय
01-Feb-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। पॉलिटेक्निक चौराहे के पास स्थित रविंद्र भवन के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार केएन प्रधान चौराहे की और जाते समय अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे की रेलिंग को तोड़कर बाणगंगा के नाले में जा गिरी। एक्सीडेंट में सड़क किनारे लगी करीब 50 फीट की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार में चार युवक सवार थे। हालांकि उनकी जानकरी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर सीमा विवाद के चलते अरेरा हिल्स और श्यामला हिल्स थाना पुलिस कार्रवाई को लेकर असमंजस में रही। मामले में श्यामला हिल्स थाना पुलिस का कहना है की घटना की जानकारी मिली है, कार में सवार युवकों को गंभीर चोट नहीं थी। सूचना मिलने पर क्रेन ने कार को उठाने का प्रयास किया लेकिन अधिक गहराई में होने के कारण कार को उस समय बाहर नहीं निकाला जा सका था। वहीं अरेरा हिल्स थाना पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंट की शिकायत थाने में किसी ने नहीं की है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई हैं। मामले में कार नंबर के आधार पर आगे की जॉच की जायेगी। जुनेद / 1 फरवरी