धर्म : नर्मदे हर से अंकित ध्वजो को लेकर निकले भक्त जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार की सुबह 5 बजे से 499 वी नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा भेड़ाघाट में 21 समूहों में विभिन्न संकीर्तन मंडलों के साथ निकाली गई| संतो ने कहा जो भक्त पूरी परिक्रमा नहीं कर पाते वह पंचकोषी परिक्रमा करके पुण्य लाभ कमाते हैं| परिक्रमा का नेतृत्व किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर साक्षीनंद गिरी दीदी ने किया| आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास महाराज ने बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण प्रसाद स्वरूप वितरण किया| नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा पंचवटी घाट से 64 योगिनी धुआंधार कल्याण तपोवन लम्हेटाघाट नाव पार करके शनि मंदिर डुडुवारा इमलिया न्यू भेड़ाघाट होते हुए सिद्धन माता के सामने से नाव पार करके हरे कृष्णा आश्रम पहुंची जहां विशाल भंडारे के साथ परिक्रमा का समापन हुआ| इस अवसर पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल संरक्षक श्रीमती सुषमा शंकर पटेल श्रीमती मीना पटेल विनोद दिवान दुर्गा पटेल मनोज गुलाबवानी गुड्डू नेता विनोद विश्वकर्मा शिवकुमार पटेल सत्यप्रकाश नामदेव पप्पू चौबे छन्नू राम पटेल आदि उपस्थित थे| सुनील साहू / मोनिका / 01 फरवरी 2026/ 05.40