01-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल, अंबेडकर चौक के समक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को दोपहर 1 बजे हमारी विरासत के रक्षक के तत्वावधान में सद्भावना पदयात्रा का आयोजन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी विरासत के रक्षक द्वारा आगे भी अनेक कार्यक्रम एवं संघर्ष किए जाएंगे। अंत में राष्ट्रीय गीत के साथ उपस्थित जनों ने संकल्प लिया। इस पदयात्रा में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज उत्तराधिकारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज उत्तराधिकारी कांग्रेस प्रकोष्ठ से मनोज नामदेव, राजेंद्र राज्जू सराफ, ओम प्रकाश जायसवाल, सुश्री प्रीति चौधरी, श्रीमती राखी सराफ, डॉ. किरण गठोरिया, ओम शर्मा, केशव प्रसाद चौरसिया, शिवमंगल यादव, श्याम सोलंकी, अशोक यादव, अशोक बर्मन, निर्मल चंद जैन, अंशित सोनी, श्रीमती आशा मालवीय, श्रीमती नेहा बर्मन, अल्केश गुप्ता, सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 01 फरवरी 2026/ 05.43