खेल
02-Feb-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने युवा विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि उसे टी20 विश्वकप में शामिल किया जाना चाहिये। गावस्कर ने कहा कि विश्वकप जैसे टूर्नामेंट में कोई जोखिम नहीं लेते हुए उसी खिलाड़ी को रखा जाना चाहिये जो फार्म में हो। ऐसे में खराब फॉर्म से गुजर रहे रहे संजू सैमसन की जगह पर ईशान को रखा जाना चाहिये। गावस्कर ने ये बात इसलिए कही क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सैमसन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह पांच पारियों में केवल 46 रन ही बना पाये। वहीं दूसरी ओर दूसरी ओर ईशान किशन ने चार मैचों में 215 रन बनाकर अपने को साबित किया है। ऐसे में उनकी दावेदारी का खारिज नहीं किया जा सकता है। ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दूसरे टी20 में अर्धशतक लगाया और पांचवें टी20 में शतक लगाया। ऐसें में उन्होंने एक प्रकार से अंतिम ग्यारह में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में तिलक वर्मा की वापसी पर सैमसन को ही बाहर होना पड़ेगा। गावस्कर ने कहा कि सैमसन भी एक अच्छे खिलाड़ी हैं पर उनका वर्तमान फॉर्म सही नहीं है। दूसरी ओर तिलक ने कई बार अपने को साबित किया है। उन्होंने साथ ही कहा, विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आप जोखिम नहीं ले सकते। सैमसन को पांचों मैच मिले पर वह लय हासिल नहीं कर पाये। इससे पता चलता है कि उनका मनोबल कम हुआ है। टी20 विश्वकप में भारतीय टीम को ग्रुप ए में नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और यूएसए के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए से खेलेगी। गिरजा/ईएमएस 02 फरवरी 2026