सिडनी (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और उनके टीम20 विश्व के शुरुआती मैचों से बाहर रहने की आशंकाएं बढ़ गयी है। इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम की परेशानी बढ़ जाएगी। यही कारण है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सीन एबॉट को ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इसी सप्ताह श्रीलंका पहुंचेगी। उसे लीग स्तर के मैचों में हेजलवुड के बिना ही उतरना होगा। हालांकि राहत की बात ये है कि ग्लेन मैक्सवेल, नैथन एलिस और टिम डेविड जैसे खिलाफ फिट है और अभ्यास मैच के लिए तैयार हैं। टीम को गुरुवार को नीदरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। टीम 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ मैच से टी20 विश्व कप का अपना पहला मुकाबला खेलेगी। एक रिपोर्ट के अनुसर सीए के चयनकर्ताओं और मेडिकल स्टाफ ने तय किया है कि वह फिलहाल सिडनी में ही रहेंगे, सिलेक्टर टोनी डोडेमेडे ने यह नहीं बताया कि वह श्रीलंका कब पहुंचेंगे। डोडेमेडे ने कहा, हमें लगा कि हेजलवुड के लिए श्रीलंका जाने से पहले घर पर जाने-पहचाने माहौल में अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखना ज्यादा प्रैक्टिकल और फायदेमंद होगा। नाथन लायन के भी खेलने के लिए वापस आने के बाद, हमने शॉन को फास्ट बॉलिंग कवर के तौर पर अपने साथ लाने का फैसला किया, ताकि अगर जल्दी कोई दिक्कत आए तो वह हमारे साथ आ सके। पैट कमिंस की जगह बेन ड्वारशुइस को टीम में शामिल किया गया है, जबकि मैथ्यू शॉर्ट की जगह मैथ्यू रेनशॉ को शामिल किया है। गिरजा/ईएमएस 03फरवरी 2026