खेल
02-Feb-2026
...


भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें मेलबर्न (ईएमएस)। अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन ऑस्ट्रेलियाई ओपन में इटली के जैनिक सिनर के खिलाफ हार के बाद भले ही खिताबी मुकाबले से बाहर हो गये हैं पर उनका मनोबल कम नहीं हुआ है। शेल्टन का कहना है कि उसे सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा है पर इसके बाद भी सकारात्मक बात ये है कि उसके खेल में काफी सुधार भी हुआ है और अब वह भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की तैयार करेगा। आठवीं वरीयता प्राप्त शेल्टन इस टूर्नामेंट में क्वार्टरफाइनल तक के सफर में केवल एक सेट हारे हैं।शेल्टन ने साफ कहा कि उनके खेल में सुधार हुआ है। अब वह अपने को पहले से कहीं ज्यादा संतुलित खिलाड़ी मानते हैं। शेल्टन का मानना है कि आने वाले समय में उन्हें आगे बढ़ने के लिए केवल एक जीत की ही जरुरत है। शेल्टन ने यह भी कहा कि ग्रैंड स्लैम के दबाव में खेलने केअनुभव से उन्हें सबसे ज्यादा उत्साह मिलता है। उनके अनुसार बड़े मंच पर मुकाबला करने के कारण उनहें लगातार बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है। शेल्टन ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खेला था। इसके बाद से ही तीन एटीपी खिताब जीते हैं। वह एटीपी रैंकिंग में टॉप-5 में भी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सिनर के खिलाफ कई बार वह अच्छी स्थित में पहुंचे थे पर वह ब्रेक अंक का लाभ नहीं उठाने के कारण सफल नहीं हुए। गिरजा/ईएमएस 02 फरवरी 2026