- भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान नई दिल्ली (ईएमएस)। फिच रेटिंग्स ने कहा कि भारत का बजट सरकार की आर्थिक स्थिरता बनाए रखने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बजट में सरकारी कर्ज को धीरे-धीरे कम करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहे। बजट में बड़े सुधारों की घोषणा नहीं की गई, लेकिन फिच ने आगे सुधारों की उम्मीद जताई, खासकर विनियमन में ढील देने के संदर्भ में। पूंजीगत व्यय को 2026-27 में जीडीपी का 3.1 फीसदी बनाए रखने का निर्णय निजी निवेश को प्रोत्साहित करने और आर्थिक वृद्धि को मजबूत करने की दिशा में कदम है। फिच ने कहा कि राजकोषीय समेकन की गति धीमी रहेगी। 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी का 4.3 फीसदी रखा गया है, जो पिछले वर्ष 4.4 फीसदी से थोड़ा कम है। फिच ने 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया। एजेंसी ने यह भी कहा कि सुधारों की गति तेज होने से निजी निवेश बढ़ेगा और भारत की संभावित आर्थिक वृद्धि और मजबूत होगी। सतीश मोरे/02फरवरी ---