क्षेत्रीय
02-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए  कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनरत संविदा कर्मियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में आउटसोर्स प्रथा को बंद करने के साथ ही संविदा कर्मियों को नियमित करने,  उत्तरप्रदेश की  तरह मप्र में भी  आउटसोर्स निगम की स्थापना किए जाने सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मी संघ द्वारा चरणबद्ध आंदोलन आरंभ किया जा रहा है। जिसके प्रथम चरण में सोमवार को सीएम के नाम लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को  सौंपा गया है, इसके बाद प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत 16 से 18 फरवरी तक सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मी काली पट्टी धारण कर विरोध जतायेंगे और अंतिम  चरण में 23 व 24 फरवरी को प्रदेश भर के संविदा कर्मी भोपाल में जोरदार प्रदर्शन करेंगे| प्रदर्शनकारियों के मुताबिक यदि उनकी मांगों पर शासन द्वारा साहनुभूति पूर्वक विचार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अजय पाठक / मोनिका / 02 फरवरी 2026