ग्वालियर ( ईएमएस ) । राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्य ही समाज के बीच में जाकर जन जागरूकता करना है। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम पर 01 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाता है। शहरवासियों को यातायात के नियमों के लिये जागरूक करने का कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय कुछ अनूठी पहल द्वारा करता है जिसके अंतर्गत 14 जनवरी मकर संक्रांति पर हेलमेट वाहन धारकों को गजक खिलाकर मकर संक्रांती पर उनका अभिनंदन किया गया तथा जिन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था उन्हें गजक खिलाकर आगे से हेलमेट लगाने का अनुरोध किया गया। इस कार्यक्रम में आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमती अनु बेनीवाल, भापूसे, डीएसपी यातायात अजीत चौहान यातायात थाना प्रभारी कम्पू, कृष्ण प्रताप यादव के उपस्थिति में आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता दीक्षित के नेतृत्व में किया गया। समापन कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने के लिए स्कूल, महाविद्यालय, एन.एस. एस., एन.सी.सी. व अन्य सामाजिक संस्थाओं के लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सड़क सुरक्षा माह में उत्कृष्ट कार्य किया। यह कार्यक्रम बाल भवन में आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता दीक्षित राष्ट्रीय सेवा योजना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एन.एस.एस. स्वयंसेवकों का भी उत्साहवर्द्धन किया गया। कार्यक्रम में नकुल शर्मा, रितेश सेन, अंजली, शिवम गुर्जर, दिया अग्रवाल, तनिष्का सूर्यवंशी, हेमलता कुशवाह, आशुतोष पालिवाल, गरिमा झा, निखिल नामदेव, मुस्कान नायरा, वंशिका सेन, आरजू बानो, उज्जवल गुप्ता, हर्ष पाल, दीपक जाटव, निक्की सेन, साहिल आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।