गुना (ईएमएस)।* कोटा-इटावा एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक दंपत्ति चोरी की वारदात का शिकार हो गए। अज्ञात बदमाश ने चलती ट्रेन में महिला के सिर के पास रखा लेडीज बैग पार कर दिया। जीआरपी शिवपुरी द्वारा शून्य पर मामला दर्ज करने के बाद अब जीआरपी गुना ने असल अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है। म्याना स्टेशन के पास हुई वारदात फरियादी अमृतलाल राजौरिया निवासी मुरैना ने बताया कि वह अपनी पत्नी विट्टो के साथ सोमवार को ट्रेन संख्या 19811 (कोटा-इटावा एक्सप्रेस) के कोच एस-4 में बारां से ग्वालियर की यात्रा कर रहे थे। सफर के दौरान गुना स्टेशन तक बैग उनके पास ही था, लेकिन जैसे ही ट्रेन म्याना स्टेशन के पास पहुंची, उन्होंने देखा कि पत्नी के सिर के पास रखा बैग गायब है। लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ चोरी गए लेडीज बैग में 19 ग्राम सोने की चेन, 16 सोने के मोती, नाक का कांटा, चांदी की चूडय़िां और बिछिया के साथ 18 हजार रुपये नगद रखे थे। इसके अलावा 14,500 रुपये कीमत का एक रियलमी कंपनी का मोबाइल भी बैग में ही था। कुल मिलाकर करीब एक लाख रुपये से अधिक का कीमती सामान चोरी हुआ है। जीआरपी गुना ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 305 (सी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।। - सीताराम नाटानी