क्षेत्रीय
02-Feb-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) | प्रधानमंत्री कुसुम योजना अंतर्गत सोलर कृषि पंप स्थापना को प्रोत्साहित करने हेतु जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत कृषकों को सोलर पंप स्थापना हेतु 10 प्रतिशत अंशदान स्वयं कृषक द्वारा, 30 प्रतिशत केंद्र सरकार एवं 60 प्रतिशत बैंक ऋण के माध्यम से सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी द्वारा शिविर स्थल की सूचना देना, पंपों की स्थापना तक निगरानी रखना एवं एआईएफ प्रक्रिया को पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा पात्र कृषकों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों सहित उन्हें शिविर स्थल तक लाया जाएगा। शिविर स्थलों पर विद्युत संबंधित एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दायित्व मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड को सौंपा गया है। लीड बैंक अधिकारी एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बैंकिंग प्रक्रियाओं, सीआईएफ उपलब्धता, डिजिटल लेंडिंग के माध्यम से ऋण स्वीकृति की कार्रवाई की जाएगी। शिविरों में जो कंपनिया प्रमुख रूप से सम्मिलित होगी एम/एस ऑस्ट्रेलियन, एम/एस सीआरआई, एम/एस रोटोमैग मोटर्स, एम/एस क्रॉम्पटन एम/एस डायनामीक, एम/एस जीके, एम/एस जेजे पीवी, एम/एस केएसबी, एम/एस महिंद्रा, एम/एस ओसवाल, एम/एस पीसीआई, एम/एस प्रीमियर, एम/एस राइट, एम/एस सात्विक, एम/एस शक्ति, एम/एस सिल्वर, एम/एस सोलारटिव, एम/एस सूर्य, एम/एस टॉपसन शामिल है। यह कंपनियां चयनित हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर स्थल पर उपस्थित होकर एआईएफ प्रक्रिया पूर्ण कराएंगी। इन स्थानों पर आयोजित किए जायेंगे शिविर दतिया नगर में 3 फरवरी 2026 को कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड दतिया, बड़ौनी में 4 फरवरी को तहसील कार्यालय बड़ौनी में, भाण्ड़ेर में 5 फरवरी को कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड भाण्ड़ेर, इन्दरगढ़ में 6 फरवरी को तहसील कार्यालय इन्दरगढ़ में और दतिया में 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक कार्यालय म.प्र. ऊर्जा विकास निगम लि.मि. दतिया में शिविर आयोजित किए जायेंगे। शिवरों का आयोजन प्रातः 11 बजे से सांय 6 बजे तक किया जायेगा। प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर स्थलों पर उपस्थित रहकर योजना का सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक किसान सोलर पंप योजना का लाभ उठा सकें।