- विद्युत फेडरेशन के प्रांतीय सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याओं पर किया मंथन जबलपुर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक और प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन गत दिवस उज्जैन में हुआ। स्वागत भाषण जोनल सचिव रामेश्वर गांगे ने दिया। फेडरेशन के प्रांतीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 10 वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित करने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि 15 वर्षो तक कार्यरत सभी संविदा कर्मियों को भी बिना शर्त नियमित किया जाए। और नई भर्ती में आऊट सोर्स कर्मचारियों को 50 प्रतिशत का आरक्षण देकर उनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। नई श्रम संहिता श्रमिकों, कमचारियों, महिलाओं के सुखद, सुरक्षित भविष्य की जगह उघोगपतियो के हित संवर्धन को ध्यान में रखकर बनाई गई है। पाठक ने शासन से मांग की राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को केंद्र के समान महंगाई भत्ता, महंगाई राहत, परिवार पेंशन राहत दी जाएं। पाठक ने कंपनी कैडर के लाईन परिचारको की सेवा निवृत्त आयु 55 बर्ष की जगह सभी के समान 62 बर्ष शीघ्र करने की मांग की। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लक्ष्मण सिंह राजपूत ने हम सबको संगठन को मजबूत करने समुचित प्रयास करना चाहिए। कार्यवाहक अध्यक्ष खूबचंद शर्मा ने कहा कि पूरा फेडरेशन आप लोगों के साथ हमेशा खड़ा हैं, सभी स्तरों पर शाखा गठित करें। एन के यादव ने फेडरेशन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मनोज पाठक, दिलीप पाठक ने कहा कि संगठन का विस्तार किया जाए नये लोगों को जोड़ा जाए और उन्हें जिम्मेदारी दी जाएं। इस अवसर पर दीपेश दुबे, दिलीप शर्मा, महेंद्र भदोरिया, अनुजक, राकेश भैसारे,दीप बिहाणी, परमजीत सिंह, राजमणि, संकेत त्रिपाठी,कुमरन,जमिलुदीन अंसारी, इरफान उलहक,जेड एस अंसारी, विजय प्रजापत ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एन के यादव ने और आभार प्रदर्शन मोहम्मद फरीद मंसूरी ने व्यक्त किया। सुनील साहू / मोनिका / 02 फरवरी 2026/ 04.48