जबलपुर (ईएमएस)। गौरीघाट पुलिस ने सिद्ध गणेश मंदिर के पास मेन रोड पर बिना अनुमति डीजे बजाने वाले संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसके पास से 6 छोटे बड़े स्पीकर एवं एम्पलीफायर जब्त किया है| गौरीघाट पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान सिद्ध गणेश मंदिर के पास मेन रोड़ पर एक पंडाल में बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजा रहे बागड़ा दफाई काली मंदिर के पास गौरीघाट निवासी 25 वर्षीय दीपक अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया| बिना अनुमति के पंडाल निर्माण कर तेज ध्वनि से डीजे बजाये जा रहा था| पुलिस ने डीजे संचालक दीपक अहिरवार के कब्जे से 6 छोटे बड़े स्पीकर, 50 हजार का एक बड़ा एम्पलीफायर जब्त किया है| पुलिस ने आरोपी डीजे संचालक के विरूद्ध धारा 223(ए) बीएनएस तथा 7/10, 7 म.प्र. म्यूजिक एवं ध्वनि प्रदूषण एक्ट तथा 7/15 म.प्र.कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 02 फरवरी 2026