क्षेत्रीय
02-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। संजीवनीनगर थाना अतंर्गत चंदन कालोनी में एक सूने घर के पीछे तरफ के गेट की जाली मोड़कर घुसे अज्ञात चोर लगभग 2 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर, मोबाइल और नगदी 9 हजार रुपए चोरी कर ले गए| संजीवनीनगर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन कालोनी निवासी 31 वर्षीय श्रीमति संगीता पटेल गत शाम लगभग 7 बजे अपने बच्चों को लेकर ताला लगाकर ब्लाउज उठाने धनवंतरीनगर कृतिका बुटिक गयी थी जहां से कपड़े लेकर अपनी भाभी सीमा के घर गयी थी वहां से रात लगभग 1.30 बजे अपने घर गई तो उसके घर का ताला टूटा था आलमारी में रखे 4 सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झाला, सोने की बच्चे की हाय, 4 नाक की लोंग, 2 सोने के मोती, चांदी की 4 जोड़ी पायल, 3 जोड़ी बिछिया, 1 कड़ा, ओप्पो एवं सेमसंग के 2 मोबाइल, नगदी 9 हजार रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 02 फरवरी 2026