जबलपुर (ईएमएस)। बेलखेड़ा थाना अतंर्गत बरमान रोड पर एक लोडिंग वाहन ने एक बाईक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे बाईक चालक नीचे गिरकर घायल हो गया| बेलखेड़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरमान निवासी 23 वर्षीय राजकुमार ठाकुर गत शाम लगभग 6-30 बजे अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड पी 0370 से ग्राम बिजौरा से अपने घर बरमान आ रहा था जैसे ही वह खेरमाई के उतार बरमान रोड़ पहुंचा उसी समय बेलखेड़ा तरफ से आ रहा लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड बी 5262 के चालक ने साईड से उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दी जिससे वह नीचे गिर गया और उसे मुंह एवं पैर में चोटें आ गई, लोडिंग वाहन चालक रत्तू साहू गाड़ी रोककर कैसी गाड़ी चलाता है कहते हुये उससे झगड़ने लगा तथा अपनी लोडिंग वाहन से रत्तू साहू भाग गया। पुलिस ने आरोपी लोडिंग वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 02 फरवरी 2026