क्षेत्रीय
02-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को उप नगर ग्वालियर के विभिन्न वार्डों में सफाई, सीवर, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन तथा अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण सुधार कार्य सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवर की सफाई, कचरा संग्रहण और सड़कों के रखरखाव के कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। ऊर्जा मंत्री के साथ नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, अधीक्षण यंत्री रामकिशोर शुक्ला, अधीक्षण यंत्री सुशील कटारे, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी रामकिशोर शाक्य, अभय तोमर, चिंटू परमार, लवी खंडेलवाल, प्रयाग सिंह तोमर, सरदार गुरुदयाल सिंह, बृजराज सिंह तोमर, शैलू चौहान, राजेश चौहान, रानू चतुर्वेदी तथा भानु दीक्षित सहित अन्य वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ताओं के अलावा विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी उपस्थित रहे। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आमजन की सीवर, पानी, बिजली तथा सड़क से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है और परिवार को कोई भी असुविधा न हो मूलभूत सुविधाओ में जो कमी है, उसको तुरंत दुरस्त किया जाए। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के वार्ड 3 विनय नगर सेक्टर 2 के घोसीपुरा चौक, राजपूत चक्की, पाल समाज तिवरिया वाले हनुमान मंदिर, नूर मस्जिद, वार्ड 4 के कुशवाह मोहल्ला, वार्ड 5 के किरार कॉलोनी, शांति मैरिज गार्डन, बजरंग फर्नीचर, सूरज नगर, रजवन नगर और सागर ताल चौराहा में निवासरत बहनों तथा बुजुर्ग माताओं से बातचीत कि और उनसे कुशलक्षेम पूछी। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि हर कदम पर एक ही भावना होनी चाहिए, हम बदलेंगे, तो हमारा ग्वालियर बदलेगा। यह राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है, अपने शहर, अपनी पीढ़ी, अपने शहर और अपनों के भविष्य के लिए। उन्होंने आव्हान किया कि ग्वालियर को स्वच्छ, स्वस्थ और नशा मुक्त बनाने के अपने संकल्प को जनसहभागिता के साथ सफलता की सीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।