राष्ट्रीय
02-Feb-2026


सारे देश में मिल सकेगा राशन नईदिल्ली (ईएमएस)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मुफ्त अनाज योजना का राशन देश के किसी भी राज्य में आसानी के साथ मिल सकेगा। केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल फूड कूपन जारी करने की योजना बनाई गई है। इस योजना के लागू होने के बाद राशन कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नाही मशीन पर अंगूठा लगाना पड़ेगा। हर माह लाभार्थी के मोबाइल फोन पर डिजिटल फुड कूपन भेजा जाएगा। इस कूपन के माध्यम से हर माह हितग्राही को राशन प्राप्त होगा। केंद्र सरकार द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की डिजिटल करेंसी पर आधारित योजना के तहत डिजिटल फूड कूपन की योजना को तैयार किया गया है। जिस तरह से बैंकों से लेनदेन हो रहा है।उसी तरह अब मुफ्त राशन वितरण योजना में लाभार्थी को मुफ्त राशन प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाले अनाज को कूपन व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। जो मोबाइल वॉलेट में उपलब्ध होगा। नई व्यवस्था में परिवारों के पास मोबाइल फोन होना आवश्यक है। इसमें हर महीने डिजिटल फूड कूपन भेजे जाएंगे। उचित मूल्य की दुकान मे लगे क्यूआर कोड को मोबाइल फोन से स्कैन करेगा। स्कैन करते हुए कूपन कट जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद हितग्राही को राशन प्राप्त हो जाएगा। इस नई व्यवस्था में हितग्राही को ना तो राशन कार्ड दिखाने की जरूरत होगी। नाही अंगूठा लगाने की जरूरत होगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मुफ्त अनाज योजना का डिजिटल रिकॉर्ड भी तैयार हो जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत अभी चंडीगढ़, पुडुचेरी और गुजरात के तीन जिलों, जिसमें आनंद, साबरमती और दाहोद से इसकी शुरुआत होगी। परीक्षण मे बहुत कम लोगों को अभी इसमें शामिल किया जा रहा है। नई व्यवस्था को परीक्षण के बाद इस योजना को सभी राज्यों में लागू किया जाएगा। एसजे/ईएमएस/02/02/2026