आयकर रिटर्न में छुपाई आयकर विभाग की नजर विदेशी संपत्तियों पर नईदिल्ली (ईएमएस)। केंद्र सरकार ने वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत कर दिया है। इस बजट में जिन भारतीयों की संपत्ति विदेश में है। उन्होंने अभी तक अपनी आयकर विवरणी में इसे शामिल नहीं किया है। उसको लेकर आयकर विभाग विदेशी संपत्तियों को लेकर अपना शिकंजा आयकर दाताओं पर कसना शुरू कर दिया है। आयकर विभाग की नजर में 25000 से अधिक ऐसे रिटर्न है।जिनमे विदेश में संपत्ति होने के बाद भी उनका उल्लेख नहीं किया गया है। आयकर विभाग अब ऐसी संपत्ति और आय को दायरे में लाने के लिए फॉरेन एसेट कैंपेन डेटा का उपयोग कर करदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। आयकर विभाग के अनुसार भारतीयों की 29000 करोड रुपए से अधिक की संपत्ति विदेश में है। इसमें से मात्र 1000 करोड रुपए की संपत्ति का विवरण,आयकर में घोषित किया गया है। आयकर विभाग ने डेटा मिलान के बाद टैक्स वसूली अभियान को तेज कर दिया है। आयकर विभाग ने 80 जीजीसी और एचआरए के गलत दावों पर भी शिकंजा कस दिया है। आयकर विभाग ने लगभग 2050 करोड रुपए की गड़बड़ी पकड़ी है। विदेशी संपत्ति को लेकर इस बार के बजट में स्पष्ट प्रावधान कर दिए गए हैं। आयकर विभाग को आशा है, विदेश में जो संपत्तियां हैं। उनकी घोषणा शीघ्र की जाएगी।उससे सरकार के राजस्व में इजाफा होगा। एसजे/ईएमएस/02/02/2026