क्षेत्रीय
02-Feb-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक बालिका का निशुल्क उपचार होगा। मानपुर निवासी 4 वर्षीय मूकबधिर बालिका रजनी पुत्री बल्लू सेन का अग्रवाल हास्पीटल ग्वालियर में निशुल्क आपॅरेशन कर कॉकलीयर इम्प्लांट किया जायेगा। योजना के तहत आज 6 लाख 50 हजार की राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर आरबीएसके योजना प्रभारी श्रीमती स्नेहलता गुर्जर भी उपस्थित थी।