- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर की 40 हजार की वसूली भोपाल(ईएमएस)। शहर के कोहेफिजा थाना इलको में एक युवक पर 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ कार में दुष्कर्म कर अशलील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं पीड़िता का यह भी आरोप है की आरोपी युवक ने वीडियसा वायरल कर उसने बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करते हुए 40 हजार रुपये वसूल कर लिये। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ओसाफ अली खान (19) 12वीं क्लास का छात्र है। उसके पिता डॉक्टर, जबकि मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं। वहीं पीड़िता किशोरी शाहपुरा इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है। आरोप है की ओसाफ अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता रहता था। सहेली के माध्यम से ही पीड़िता की भी दोस्ती उससे हो गई थी। जान पहचान बढ़ने पर बीते साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता छात्रा को शहर घुमाने के बहाने मिलने के लिये बुलाया। उसके कहने पर छात्रा उससे मिलने पहुचीं आरोपी उसे कार से घूमाते हुए खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया। और वहॉ कार के अंदर आरोपी ने जर्बदस्ती छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। किशोरी ने जब उसका विरोध किया तब आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। ज्यादती के दौरान आरोपी ने पीड़िता को पता चले बिना ही अश्लील वीडियो बना लिया था। थोड़े समय बाद आरोपी ने छात्रा को वीडियो वायरल कर उसे और उसके परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी देकर ब्लेमेल करते हुए 1 लाख रुपए की मांग की। उसकी धमकी और बदनामी के डर से छात्रा ने जैसै-तैसे 40 हजार रुपये का इंतजाम कर आरोपी को दिए। रकम लेने के बाद भी आरोपी उससे और पैसो की डिमांड करने के साथ शारीरिक संबध बनाने का दबाव बनाता रहा। आखिरकार उसकी धमकियो से परेशान होकर छात्रा ने उसे सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से उसे कॉल कर परेशान करना शुरु कर दिया। इसके बाद भी जब पीड़िता उसकी मांग मानने को तैयार नहीं हुई तब आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया। इसकी जानकारी लगने पर छात्रा ने रिश्ते के भाई और हिंदू संगठन के लोगों की मदद से थाने पहुकर शिकायत की। छात्रा का यह भी आरोप है कि आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल ही कार्यवाही ही प्रकरण दर्ज कर आरोपी छात्र ओसाफ अली खान को हिरासत में लेते हुए उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती कार्यवाही के बाद आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। जुनेद / 2 फरवरी