छतरपुर (ईएमएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। बजट पर अपने विचार रखते हुए जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने बजट की तारीफ की और इसे आम लोगों एवं किसानों,व्यापारियों के लिए हितकर बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत का मजबूत रोडमैप है, जो बुनियादी ढांचे से AI तक,ग्रामीण समृद्धि से पर्यटन तक, युवा शक्ति की भागीदारी से मजबूत अर्थव्यवस्था तक और स्वास्थ्य सेवाओं से जन कल्याण तक हर क्षेत्र को समेटे हुए है। इस बजट के तीन कर्तव्य हैं - निवेश व रोजगार से इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं व अवसर और सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना। आधुनिकता और विरासत का यह संगम स्वस्थ,समर्थ और आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करेगा। केन्द्रीय बजट 2026 समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े आमजनों को मुख्य धारा में शामिल करने के उद्देोश्य से ग्रामीण युवाओं,गरीबों एवं महिलाओं को समर्पित बजट है। ईएमएस, 02 फरवरी, 2026