क्षेत्रीय
02-Feb-2026
...


- आईजी, डीजीपी, मुख्यमंत्री और मानवाधिकार आयोग से की शिकायत भोपाल(ईएमएस)। भोपाल के देहात एसपी रामशरण प्रजापति पर सूखी सेवनिया थाने के सब इंस्पेक्टर केसी यादव ने एसपी ऑफिस में उन्हें गालियां देने और विरोध करने पर धक्के देकर बाहर करने की धमकी दिये जाने के बेहद गंभीर आरोप लगाये है। उनका यह भी आरोप है कि जब थाने आने के बाद एसआई यादव ने रोजनामचा रिपोर्ट डाल दी। तब बाद में इसकी भनक एसपी प्रजापति को लगने पर उन्होंने दोबारा फोन पर फटकार लगाते हुए दुर्व्यवहार किया। एसआई केसी यादव ने अपने साथ हुई घटना की लिखित शिकायत आईजी, डीजीपी, मुख्यमंत्री और मानवाधिकार आयोग से की है। जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग मामलो में विभागीय जांच शुरू करा दी गई। एसआई केसी यादव ने सभी जगह की गई अपनी शिकायतो में लिखा है की बीते साल 14 सितंबर 2025 को एसपी रामशरण प्रजापति ने आबकारी एक्ट के एक अपराध की डायरी मंगाई थी। मीटिंग के बाद जब उन्होनें हाईकोर्ट में भेजने के लिए डायरी वापस मांगी तब एसपी ने इसे अपना अपमान समझकर उनसे काफी अपशब्द कहते हुए दुर्व्यवहार कर डायरी एसडीओपी मंजू चौहान से लेने को कहा। अपनी 30 साल की नौकरी में पहली बार इस तरह के व्यवहार से व्यथित होकर मैंने आत्महत्या का मन बना लिया था, लेकिन साथी स्टाफ के समझाने और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण इरादा बदल दिया। फिर मैंने थाने के रोजनामचे में पूरी घटना दर्ज कर दी। उनका कहना है की इसके बाद पिछले चार महीने में एसपी ने मुझे इतना प्रताड़ित किया कि अब दो ही रास्ते बचे हैं। या तो अफसरों को सारी घटना बताकर उनसे न्याय मांगू या आत्महत्या कर लूं। मैंने न्याय के लिए अपनी आपबीती अफसरों के सामने रखी है। यदि न्याय नहीं मिला तो शिकायत को ही सुसाइड नोट मान लिया जाए। सूत्रो के अनुसार शिकायत के आधार पर विभागीय जॉच शुरु कर दी गई है। हालांकि इस मामले को लेकर फिलहाल आला अफसर कुछ भी कहने से बच रहे है। - विभाग द्वारा साफ की गई स्थिति में यह बताया गया मामले के तूल पकड़ने पर विभाग द्वारा इसे लेकर सोशल मीडिया पर स्थिति को साफ किया गया है। पोस्ट किये गये मैसेज में कहा गया है की “कार्यालय के रिकॉर्ड अनुसार वस्तु स्थिति इस प्रकार है] कि दिनांक 22.09.2025 को उप निरीक्षक के.सी.यादव के विरुद्ध अपराध में त्रुटि के संबंध में प्राथमिक जांच आदेशित की गई थी। उक्त प्राथमिक जांच का राजपत्रित अधिकारी से प्रतिवेदन दिनांक 23.01.2026 को प्राप्त हुआ, जो विचाराधीन है। इसी प्राथमिक जांच के सिद्ध होने पर उप निरीक्षक के.सी. यादव के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की गई है। प्रकरण वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में है“। जुनेद / 2 फरवरी