अंतर्राष्ट्रीय
02-Feb-2026


-पाकिस्तानी नेता बोले- हमारा जीरो-टैरिफ हनीमून खत्म, अरबों डॉलर के नुकसान का खतरा इस्लामाबाद(ईएमएस)। भारत और यूरोपियन यूनियन (ईयू) के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरियां खतरे में हैं। उसे अरबों डॉलर के नुकसान का भी डर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने इस समझौते को लेकर गुरुवार को कहा कि वह ईयू के अधिकारियों के संपर्क में है। वो ये समझने की कोशिश कर रहा है कि भारत-ईयू एफटीए का उसके निर्यात पर क्या असर पड़ेगा। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व वाणिज्य मंत्री गोहर एजाज ने सोशल मीडिया पर लिखा- ईयू के साथ पाकिस्तान का जीरो-टैरिफ हनीमून खत्म हो गया है और करीब एक करोड़ नौकरियां खतरे में हैं। सरकार उद्योगों को सस्ती बिजली, कम टैक्स और आसान कर्ज दे, ताकि वे दूसरे देशों की इंडस्ट्री से मुकाबला कर सकें। भारत और (ईयू) ने 27 जनवरी को एफटीए पर साइन किए थे। इस समझौते से दो ऐसी अर्थव्यवस्थाएं एक साथ आई हैं, जो दुनिया की लगभग एक-चौथाई आबादी, 25 प्रतिशत ग्लोबल जीडीपी और करीब 2 अरब लोगों का साझा मार्केट बनाती हैं। विनोद उपाध्याय / 02 फरवरी, 2026