देवरी/सागर (ईएमएस)। देवरी नगर का पहला पैरा एस एफ कमांडो देवरी नगर का गौरव एवं लोधी समाज का बेटा भैया अनुज लोधी ( विक्की) का प्रथम नगर आगमन के उपलक्ष्य में जनसेवा समिति के सभी सदस्यों और अध्यक्ष समीम खान गुटी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया अनुज के स्वागत में नगर के सभी जनप्रतिनिधि एवं पारिवारिक एवं लोधी समाज के सभी समाज बंधु एकत्रित हुए और धूमधाम से नगर के स्वामी विवेकानंद चौराहे से देवरी का पहला पैरा एस एफ कमांडो अनुज लोधी का फूल मालाओं एवं डीजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से स्वागत किया गया स्वागत के बाद एस एफ जवान कमांडो अनुज लोधी को सभी लोगों ने उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं दी। निखिल सोधिया/ईएमएस/02/02/2026