03-Feb-2026
...


वाशिंगटन (ईएमएस)। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स ने रूसी लड़कियों के साथ यौन संबंध और यौन रोग होने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। ये आरोप यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में उठाए गए थे। इसमें कहा गया था कि गेट्स ने एपस्टीन के माध्यम से रूसी लड़कियों से संबंध बनाए और उसके बाद यौन रोग (एसटीडी) हुआ। बिल गेट्स के प्रवक्ता ने इन दावों को झूठा और बेतुका बताकर कहा कि यह सिर्फ गेट्स की छवि खराब करने की कोशिश है। दस्तावेजों से यह पता चलता है कि एपस्टीन गेट्स से नाराज था कि उसने उससे दूरी बनाई और इसी वजह से झूठे आरोप लगाए। अमेरिकी न्याय विभाग ने 30 जनवरी को एपस्टीन जांच से जुड़े करीब 30 लाख पन्नों, 2,000 वीडियो और 1.8 लाख तस्वीरें सार्वजनिक कीं। इन फाइलों में एपस्टीन ने दावा किया कि यौन रोग होने के बाद गेट्स ने उससे एंटीबायोटिक दवाएं मांगी थीं, ताकि वह उन्हें अपनी पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स को बिना बताए दे सके। रिपोर्ट के अनुसार, एपस्टीन ने गेट्स पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी छवि बचाने के लिए छह साल पुरानी दोस्ती तोड़ दी। गेट्स पहले भी एपस्टीन के साथ संबंधों पर पछतावा जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उनसे मिलने का उद्देश्य केवल गेट्स फाउंडेशन के लिए दान जुटाना था और किसी भी तरह की गलत गतिविधियों में उनका कोई शामिल नहीं था। गेट्स ने 2019 में स्पष्ट किया कि उनका एपस्टीन के साथ कोई कारोबारी या व्यक्तिगत गलत संबंध नहीं था और वे कभी किसी निजी पार्टी या कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 2011 से 2013 के बीच गेट्स ने एपस्टीन से कई बार मुलाकात की, जिसमें न्यूयॉर्क स्थित उसके घर पर देर रात तक रहना और निजी विमान से यात्रा करना शामिल था। गेट्स और उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स की शादी 1994 में हुई थी और 2021 में तलाक हो गया। मेलिंडा ने बाद में कहा कि बिल के अफेयर्स और एपस्टीन से संबंध उनके तलाक की मुख्य वजह बने। अफेयर्स के चलते गेट्स का मेलिंडा से तलाक हुआ बिल और मेलिंडा गेट्स की शादी 1994 में हुई थी। दोनों का 2021 में तलाक हो गया था। मेलिंडा ने बाद में कहा था कि गेट्स के अफेयर्स और एपस्टीन से संबंध उनके तलाक की बड़ी वजह बने। गेट्स और एपस्टीन की मुलाकातों की खबरें सामने आने के बाद 2019 में मेलिंडा ने वकीलों से बात की थी। आशीष/ईएमएस 03 फरवरी 2026