- अनुशासनहीनता और ड्यूटी में कोताही पर की गई कार्रवाई लुधियाना (ईएमएस)। लुधियाना पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन का मुख्य कारण ड्यूटी में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार बताया गया है। सूत्रों के अनुसार इंस्पेक्टर शर्मा को फिल्लौर में आयोजित एक विशेष ट्रेनिंग सेशन में भाग लेना था, लेकिन उन्होंने सरकारी आदेशों की अवहेलना की। इसके अलावा, उन्होंने कथित तौर पर कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे मामला और गंभीर हो गया। इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची। समीक्षा के बाद एसएचओ को निलंबित कर अनुशासन और विभाग की छवि बनाए रखने का संदेश दिया गया। उच्च अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सतीश मोरे/03फरवरी ---